Ticker

6/recent/ticker-posts

दमोह जिले में कोरोना की एक और पाजेटिव रिपोर्ट आने से कोविड-19 केसों की संख्या हुई 54.. इधर 6 और मरीजो के स्वस्थ होने से घर पहुंचने वाले पेशेंट की संख्या 40.. जिले में शेष 14 एक्टिव केस वाले मरीजों के जल्द स्वस्थ्य होने की उम्मीद..

 एक और पाजेटिव रिपोर्ट कोविड-19 केसों की संख्या 54
दमोह। जिले में कोरोना वायरस नियंत्रण के समन्वित प्रयासों के अभी तक अच्छे नतीजे सामने आए हैं प्रवासी मजदूरों के जरिए जिले में दस्तक देने वाले कोविड-19 केसों की संख्या साढे़ 4 माह के कोरोना का काल में साढे़ 4 चार दर्जन तक सीमित होकर रह गई है। वही स्वस्थ्य होने वाले मरीजों की संख्या तीन दर्जन को पार कर चुकी है आज भी आधा दर्जन मरीजों के स्वस्थ होने पर सम्मान पूर्वक विदाई दी गई। वही हटा क्षेत्र के  संक्रमित परिवार से संबंधित  सदस्य की आज एक रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसे मिला कर जिले में कुल केसों की संख्या 54 हुई है। जबकि स्वस्थ होने वाले मरीज 40 तक पहुंच गए हैं ऐसे में आज की डेट में एक्टिव केस कुल 14 बचे हैं। जिनके भी जल्द स्वस्थ्य होने की उम्मीद की जा सकती है।
दमोह 3, पथरिया 2, हिण्डोरिया 1 मरीज स्वस्थ्य
दमोह। जिले के लिए आज अच्छी खबर है, 6 मरीज कोरोना मरीज बीमारी से लड़कर स्वस्थ्य होकर अपने-अपने घरों के लिए रवाना हुए। जिला प्रशासन के बेहतर इंतजामों ओर स्वास्थ्य विभाग की कड़ी मेहनत तथा कोविड-19 संक्रमित मरीजों की दृढ़ इच्छा शक्ति से यह संभाव हो पाया है। यह सभी मरीज अपनी दृढ़ इच्छा शक्ति व बुलंद हौसले से कोविड-19 पर जीत हासिल कर घर लौटे। कोविड-19 से स्वस्थ्य हुए इन मरीजों का कहना है ‍कि जिला प्रशासन द्वारा उनके उपचार हेतु बेहतर व्यवस्थाएं की गयी। 
कोरोना संक्रमण से मुक्त होने उपरांत 16 वर्षीय बालिका ने कहा यहां व्यवस्था बहुत अच्छी मिली, हमारा पूरा ध्यान रखा गया, सभी डाँक्टर्स अच्छे से बात करते थे, समझाते थे, उत्साह बढाते थे, यहॉ पर खाना भी अच्छा मिला, अब में अपने घर जा रही हूं। बालिका ने डॉक्टर्स और स्टाप द्वारा की गई सेवाओं की सराहना करते हुये धन्यवाद दिया। बालिका के अलावा अन्य मरीज भी बहुत खुश नजर आ रहे थे। दमोह जिला चिकित्सालय से आज 03 कोविड-19 पॉजिटिव स्वस्थ्य होने उपरांत स-सम्मान छु्ट्टी दी गई। सिविल सर्जन डॉ ममता तिमोरी,आरएमओ डॉ दिवाकर पटैल और नर्सेस स्टाप ने सभी को पुष्पमालाएं पहनाकर, ताली बजाकर उत्साहवर्धन करते हुये वाहन से घर के लिये रवाना किया।
सिविल सर्जन डाँ ममता तिमोरी ने कहा आज जिला चिकित्सयालय से 3 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है, अब जिला अस्पताल में 7 एव 04 हटा मे एक्टिव केस बचे हुये है, जिन्हे जल्द से जल्द पूर्ण स्वस्थ्य करके उन्हे उनके घर भेजा जायेगा। सभी डॉक्टर्स, नर्स समस्त स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों को बधाई देते हुये कहा अपनी जान की परवाह ना करते हुये सभी लोग कोरोना पॉजिटिव मरीज का ख्याल रख रहे है, जिससे लगातार जिले मे पॉजिटिव मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन कम होती जा रही है।
आरएमओ डाँ दिवाकर पटेल ने कहा आज डीसीएससी वार्ड से 03 मरीजों का उपचार देने के बाद पूर्ण स्वस्थ्य होने की स्थिति मे डिस्चार्ज किया जा रहा है। जिले मे एक्टिव केस बढ़ रहे है, उसी संख्या मे ठीक भी हो रहे है, आगामी कुछ समय में सभी एक्टिव केस भी पूर्ण स्वस्थ्य होने के बाद डिस्चार्ज किये जायेंगे, 02 मरीजो को सागर रिफर किया गया था जिनकी स्थिति अब ठीक है, वे पूर्णतरू स्वस्थ्य होकर दमोह जिले अपने घर परिवार वालो के पास आयेगें।
डाँ पटेल ने कहा ईश्वर से यही प्रार्थना है कोविड नामक महामारी से मरीज इसी प्रकार से ठीक होते जायें, जिले मे किसी भी प्रकार की बिषम परिस्थिति निर्मित ना हो यही मेरी कामना है। किसी भी परिवार को उसके सदस्य को खोने की स्थिति ना बनें। उन्होंने सभी से आग्रह किया है, किसी भी प्रकार के लक्ष्ण होने पर जल्द से जल्द चिकित्सालय मे फीवर क्लीनिक मे जाँच करवायें, सभी को उपचार भी दिया जायेगा साथ ही आवश्यक होने पर कोविड-19 की जाँच की जायेगी, भर्ती करके पूर्ण उपचार प्रदान किया जायेगा। उन्होंने कहा बिषम से बिषम परिस्थिति से निपटने के लिए हम पूर्णतरू सक्षम है, इसी दिशा मे हम आगे बढ़ रहे है अपनी व्यवस्था दूरस्त कर रहे है। ज्ञात हो कि आज जिले के 6 मरीज कोरोना बीमारी से लड़कर स्वस्थ्य होकर अपने-अपने घरों के लिए रवाना हुए इनमें दमोह से 3, पथरिया से 2 और हिण्डोरिया से एक मरीज शामिल है। 

Post a Comment

0 Comments