Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा ने नियुक्त किए लोकसभा प्रभारी, संयोजक, सहसंयोजक.. पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल आज दमोह आयंगे.. नोहटा स्वास्थ्य शिविर में 12544 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण, 461 गंभीर मरीजों को भोपाल भेजा जाएगा..

ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल आज दमोह आयंगे

दमोह।  प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकासए श्रम विभाग मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल आज 05 फरवरी को प्रातः 10 30 बजे दमोह आएंगे। आप प्रातः 11 बजे दमोह से प्रस्थान कर दोपहर 12 बजे हटा तहसील के ग्राम दादपुर में आयोजित दादपुर प्रीमियर लीग.5 कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। तत्पश्चात आप दोपहर 01 बजे दादपुर से सतना के लिए रवाना होंगे।

भाजपा ने नियुक्त किए लोकसभा प्रभारी, संयोजक और सहसंयोजक.. दमोह भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष खजुराहो सांसद विष्णुदत्त शर्मा और संगठन महामंत्री  हितानंद शर्मा ने लोकसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए 29 लोकसभा क्षेत्र प्रभारी, संयोजक और सहसंयोजक की नियुक्ति की। जिलाध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व द्वारा सभी लोकसभा क्षेत्रों के लिए प्रभारी, संयोजक और सहसंयोजक की नियुक्ति की है जिसमें दमोह लोकसभा क्षेत्र के लिए प्रभारी विनोद यादव, संयोजक जाहर सिंह पूर्व जिलाध्यक्ष सागर, एवं सहसंयोजक श्याम शिवहरे बुद्धि जीवी प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक को नियुक्त किया गया है। सभी की नियुक्ति पर समस्त भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ  ने अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन की आशा व्यक्त की है।

नोहटा स्वास्थ्य शिविर में 12544 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण
दमोह।  प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास तथा धर्मस्व राज्यमंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के दादा स्व श्री हजारी सिंह ठाकुर एवं स्व दादी श्रीमती मथुरा बाई ;की पुण्य स्मृति में नोहटा में दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर पीपुल्स ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री रोहित पंडित के नेतृत्व मे संपन्न हुआ। शिविर मे भोपाल से आये विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निशुल्क परामर्श प्रदान किया गया।

इस दो दिवसीय निशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 12544 लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिसमे लगभग 2141 ईसीजी 712 सोनोग्राफी 2944 आरबीएस 1091 डिजिटल एक्सरे 8693 खून की जांच एवं निशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। शिविर मे लगभग 461 गंभीर मरीजों को चिन्हित किया है। जिन्हे आगे के इलाज हेतु भोपाल निशुल्क भेजा जाएगा एवं इलाज उपरांत निशुल्क् वापस नोहटा लाया भी जायेगा।
नि शुल्क चिकित्सा शिविर में दिव्यांग प्रमाण पत्र एक्सरा सोनोग्राफी मेडिशन सहित विभिन्न सुविधाएं मरीज को  प्रदान की गई। शिविर में क्षेत्र के मरीजों ने राज्यमंत्री स्वंतत्र प्रभार श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments