Ticker

6/recent/ticker-posts

कोरोना संक्रमण ने ली अब कांग्रेस विधायक की जान.. मप्र के ब्यावरा से विधायक गोवर्धन दांगी का देहली के मेदांता हॉस्पिटल में निधन.. पूर्व सीएम कमलनाथ ने भोपाल में इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए.. एक और सीट रिक्त..

  विधायक गोवर्धन दांगी का देहली के मेदांता में निधन
देहली। मप्र के राजगढ़ जिले के ब्यावरा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस टिकिट पर विधायक रहे श्री गोवर्धन दांगी की कोरोना संक्रमण की बजह से देहली के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो जाने की दुखद खबर सामने आई है। उनके निधन पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से लेकर पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह सहित कांग्रेस भाजपा के अनेक नेताओं ने दुख जताते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए हैं 
 बताया जा रहा है कि ब्यावरा से कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी की पत्नी और बेटी अगस्त के तीसरे हफ़्ते में कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद जांच करवाने पर विधायक गोवर्धन दांगी की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई थी।  करीब तीन सप्ताह पहले उन्हें इलाज के लिए भोपाल के चिरायु अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहा हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें देहली के मेदांता में भर्ती करवाया गया था। जहां से आज उनके निधन की खबर सामने आई है। उनके निधन से राजगढ़ जिले में  जहां शोक की लहर फैल गई है  वही कांग्रेस भाजपा नेताओं द्वारा उनको श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है । 
पूर्व मुख्यमंत्री ने इलाज में लापरवाही के आरोप लगाए
इधर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सिंह ने उनके निधन पर दुख जताते हुए भोपाल में इलाज के दौरान  लापरवाही बरतने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दिल्ली में जब उन्होंने  डॉक्टरों से बात की थी तो भोपाल की अस्पताल में गंभीर लापरवाही बरतने की बात मेदांता के डॉक्टरों ने उनसे कही थी। बताया जा रहा है कि श्री दांगी की रिपोर्ट दिल्ली की इलाज के बाद नेगेटिव आ गई थी। लेकिन वह पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हो सके। इस वजह से 63 साल की उम्र में उन्होंने  मंगलवार 15 सितंबर की सुबह अंतिम सांस ली। मध्यप्रदेश में विधानसभा की एक और सीट रिक्त हो गई है जिसे मिला कर अब प्रदेश में विधानसभा की खाली सीटों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है आने वाले समय में जब भी उपचुनाव कराए जाएंगे तो अब 28 सीटों पर उपचुनाव होगा वही मध्यप्रदेश में कांग्रेसी विधायकों की संख्या घटकर 88 रह गई है।

Post a Comment

0 Comments