किराना दुकान पर अचार का मसाला लेने गई.. नाबालिक छात्रा से दो युवकों ने किया सामूहिक रैप.. घटना से आक्रोषित लाल पट्टी वालों का पथरिया थाने में प्रदर्शन.. पुलिस ने अपराध दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया..

 नाबालिक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के विरोध में प्रदर्शन
दमोह। पथरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में हाई स्कूल की नाबालिक छात्रा के साथ दो युवकों द्वारा किया सामूहिक दुष्कर्म का दुखद घटनाक्रम सामने आया है। घटना से आक्रोशित भगवती मानव कल्याण संगठन के लोगों द्वारा थाना पहुंचकर घेराव प्रदर्शन किया गया। वहीं पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करके उनको गिरफ्तार कर लिया है। फिर भी आरोपियों के खिलाफ आक्रोश बना हुआ है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सतपारा गांव की एक किराना दुकान पर अचार का मसाला लेने 20 दिसंबर को गई 10वीं की एक छात्रा के साथ दो युवकों ने सामूहिक ज्यादती करते हुए किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। वारदात से डरी सहमी छात्रा ने उस समय तो किसी को कुछ नहीं बताया लेकिन आज जब दोनों आरोपियों ने उसे पुनः परेशान किया तो पीड़ित छात्रा ने हंड्रेड डायल को कॉल करके घटना की जानकारी दें दी।

जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने किराना दुकान संचालक रोहित कुर्मी और उसके दोस्त जगदीश कुर्मी के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें हिरासत में लेने में देर नही की। दोनों आरोपियों के खिलाफ बलात्कार पाक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्व किए जाने की जानकारी सामने आई है।
इधर वारदात की जानकारी लगते ही भगवती मानव कल्याण संगठन तथा भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में एकत्रित होकर पथरिया थाने पहुंचे जहां उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए घेराव प्रदर्शन करके अपने आक्रोष को व्यक्त किया। पथरिया से रोहित सेन की रिपोर्ट
Reactions

Post a Comment

0 Comments