Ticker

6/recent/ticker-posts

केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के नेतृत्व में बेलखेली से मगरोन तक ग्राम स्वराज पदयात्रा की धूम.. राजा पटना से इमलिया घाट तक पदयात्रा आज.. प्रदेश व्यापी आव्हान पर भाजपा का किसान आक्रोश आंदोलन 4 नवंबर को..

बेलखेली से मगरोन तक ग्राम स्वराज पदयात्रा की धूम
दमोह।‘‘राष्ट्र्पिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती‘‘ के उपलक्ष्य में केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल के नेतृत्व में ग्राम स्वराज पदयात्राओं का दौर लगातार जारी है। 29 अक्टूबर को बटियागढ़ ब्लाक के आंजनी बैलखेड़ी से  मगरोन तक पदयात्रा निकालली गई। जिसकों लेकर ग्रामीणों के बीच उत्साह के साथ उत्सवी माहौल देखने को मिला। इस दौरान दीबारी नृत्य ये लेकर बरेदी नृत्य की धूम के बीच बच्चों ने झांडा उंचा रहे हमारा की प्रस्तुति के सााि माहौल को देशभक्ति मय बना दिया।
केंद्रीय मंत्री श्री प्रहलाद पेटल ने पदयात्रा के पूर्व ग्राम बेलखेड़ी में सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के प्रगति पथ पर अग्रसर होने की जानाकरी देते हुए पोलीथिन मुक्ती की अलख जगाते हुए स्वच्छता का संदेश दिया। तदुपरांत प्रारंभ हुई पदयात्रा ग्राम घूघस, कनौरा रामनगर होते हुए ग्राम मगरोन में सभा के उपरांत सम्पन्न हुई। श्री पटेल ने पदयात्रा के माध्यम से नशामुक्ति, स्वच्छता, सिंगल यूज प्लास्टिक उपयोग न करने का संदेश दिया।
 इस अवसर पर पूर्व मंत्री जयंत मलैया, पूर्व विधायक उमादेवी खटीक एवं लखन पटेल, जबेरा विधायक धर्मेंद्र सिंह लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नरेन्द्र व्यास, बहादुर पटेल, किशोरी पटेल, बद्री पटेल खरगराम पटेल, रामकली तंतुवाय, राम पटेल, कपिल शुक्ला, करन सिंह, भूपेन्द्र सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों की उपस्थिति रही।  
राजा पटना से इमलिया घाट तक पदयात्रा आज-
दमोह। ‘‘राष्ट्र्पिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती‘‘ के उपलक्ष्य में केन्द्रीय संस्कृति एवं पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) प्रहलाद सिंह पटेल के नेतृत्व में 30 अक्टूबर, को पदयात्रा दमोह विधानसभा के ग्राम राजापटना से प्रारंभ होकर, ग्राम अर्थखेड़ा, टोरी, सलैया बजरंगढ़, कांकर होते हुए ग्राम इमलिया में पदयात्रा समापन होंगा। खर्राघाट में दीपावली मिलन समारोह कार्यक्रम होंगा।  
किसान आक्रोश आंदोलन पर भाजपा पर की पत्रकार वार्ता  
दमोह। किसानों की समस्याओं को लेकर आगामी 4 नवंबर को भाजपा प्रदेश स्तर पर आंदोलन करने जा रही है। जिसकी जानकारी देने के लिए मंगलवार शाम जिला भाजपा कार्यालय में एक पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया ने कहा है कि भाजपा के प्रदेश व्यापी आव्हान पर  4 नवंबर को प्रदेश में होने वाले किसान आक्रोश आंदोलन के तहत दमोह में भाजपा बिजली के बकाया बिल, फसलों को हुए नुकसान का मुआवज़ा और किसान कर्जमाफी को लेकर सरकार के रवैये का विरोध करेगी। श्री मलैया ने झाबुआ उपचुनाव में जीत पर कांग्रेस की मज़बूती बढ़ने और स्थिर सरकार होने के दावे को उन्होंने  ने नकार दिया. उनका कहना था कि झाबुआ उपचुनाव जीतने के बाद भी कांग्रेस सरकार में डर बना रहेगा. उन्होंने कहा कि नवंबर के पहले सप्ताह में भाजपा बढ़े हुए बिजली बिलों की होली जलाएगी।
पत्रकार वार्ता में सांसद व केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने कहा कि मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार हर मोर्चे पर विफल है और सीएम को इस बात को लेकर माफी मांगनी चाहिए. उन्होंने बताया कि दीपावली के बाद भाजपा प्रदेश में होली जलाएगी. ये होली उन बढ़े हुए बिजली बिलों की होगी जिसका भार मध्य प्रदेश सरकार ने गरीब जनता पर मढ़ा है।  भाजपा जिला अध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव ने बताया कि मध्यप्रदेश की कमलनाथ वाली कांग्रेस सरकार जो प्रदेश में बिजली बिल हाफ करने का दावा करती थी, उसने बिजली ही साफ कर दी, 4 नवंबर को दमोह में किसान आक्रोश आंदोलन करेगी, जिसमे बिजली के बकाया बिल, फसलों को हुए नुकसान का मुआवज़ा और किसान कर्जमाफी को लेकर सरकार के रवैये का विरोध किया जाएगा। 
  पत्रकार वार्ता में जबेरा विधायक धर्मेन्द्र सिंह लोधी, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेन्द्र गुरु, नपा अध्यक्ष मालती असाटी, जिला महामंत्री रमन खत्री, जिला उपाध्यक्ष डॉ आलोक गोस्वामी, अखिलेश हजारी,  पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कपिल सोनी, मीडिया प्रभारी मनीष तिवारी, नीलेश सिंघई, भरत यादव, आलोक मुखरैया, संतोष रोहित, रीतेश सोनी, विशाल शिबहरे, रिंकू गोस्वामी, मोन्टी रैकवार सहित भाजपा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।बटियागढ़ से राजेंद्र तिवारी के साथ दमोह से अभिजीत जैन की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments