Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा का सदस्यता महापर्व 6 से 11 जुलाई तक.. आज केंद्रीय पर्यटन मंत्री प्रहलाद पटेल दमोह में.. पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया छतरपुर में करेंगे.. भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारंभ..

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल दमोह में बनाएंगे नए सदस्य-
दमोह। भाजपा कि मातृत्व संस्था जनसंघ के संस्थापक पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया जा रहा है। इस मौके पर दमोह जिला मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री और स्थानीय सांसद श्री प्रह्लाद पटेल   आतिथ्य में सदस्यता अभियान तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं इधर दमोह के पूर्व विधायक और प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के आतिथ्य में छतरपुर में सदस्यता अभियान शुभारंभ अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
भाजपा के राष्ट्रीय आवाहन पर 6 से 11 जुलाई तक चलाए जाने वाले संगठन पर सदस्यता अभियान का शुभारंभ शनिवार सुबह 10:30 बजे केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल करेंगे। इस मौके पर 11 बजे सदस्यता अभियान का आगाज बजरिया वार्ड स्थित उस स्थान पर किया गया है जहां 1931 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने हरिजन गुरुद्वारे की नींव रखी थी। 12 बजे पुरानी कलेक्टरेट केंपस में पेंशनर समाज के बीच पहुचकर  मंत्री श्री पटेल रिटायर कर्मचारियों को भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे। शाम 4 बजे घंटाघर पर व्यापारियों के बीच उपस्थित रहकर श्री पटेल व्यापारी वर्ग को भाजपा की सदस्यता दिलाएंगे। श्री पटेल शाम को मानस भवन में बजट संगोष्ठी में शामिल होगे
भाजपा सदस्यता अभियान प्रभारी पूर्व विधायक लखन पटेल, सदस्यता सह प्रभारी रूपेश सेन, विधायक पीएम तंतुवाय एवं धर्मेंद्र सिंह लोधी, जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल, जिला भाजपा अध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव, नगर अध्यक्ष  ब्रज गर्ग, नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी,  कोऑपरेटिव बैंक अध्यक्ष राजेंद्र गुरु ने सभी से सदस्यता अभियान में उपस्थिति की अपील की है। सांसद प्रतिनिधि आलोक गोस्वामी ने बताया कि सुबह 9:00 बजे से श्री पटेल जटाशंकर मार्ग स्थित सांसद निवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं तथा आम जनों से मुलाकात हेतु उपलब्ध रहेंगे।
छतरपुर में पूर्व मंत्री जयंत मलैया में रहेंगे मुख्य अतिथि-
 छतरपुर।  भाजपा का सदस्यता पर्व 6 जुलाई से शुरू हो रहा है। जिसके मुख्य रूप से जयंत मलैया पूर्व मंत्री शामिल होंगे। सुबह 11 बजे स्थानीय बस स्टैंड पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमे ज़िले के सभी नेता जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता गण शामिल रहेंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष मलखान सिंह, जिला सदस्यता अभियान की प्रभारी ललिता यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक उमेश शुक्ला नगर पालिका के अध्यक्ष अर्चना सिंह सहित वरिष्ठ नेता मुख्य रूप से मौजूद रहकर सदस्यता अभियान के बारे में मार्गदर्शन देंगे। अभिजीत जैन की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments