Ticker

6/recent/ticker-posts

दमोह पन्ना स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार मां बेटे को टक्कर मारी.. बेटे की नजरों के सामने मां की मौत.. स्कॉर्पियो पलटने से दो लोग गंभीर....

 स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत-
दमोह। जिला मुख्यालय से करीब 55 किमी दूर दमोह पन्ना स्टेट हाईवे पर गैसाबाद थाना अंतर्गत नकटी के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार मां बेटे को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो गाड़ी ने टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि बेटे की नजरों के सामने ही मां की मौत हो गई। इधर अनियंत्रित स्कॉर्पियो भी पलट कर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। स्कार्पियो सवार दो लोगों को गंभीर चोटें आई है।
 घटना के संदर्भ में प्राप्त जानकारी के अनुसार खेरी दादपुर निवासी अवध लाल कुर्मी अपनी मां और मासूम बेटे के साथ बाइक से हटा से वापिस अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में गैसाबाद थानांतर्गत ग्राम नकटी  के पास इनकी डिस्कवर बाइक क्रमांक एमपी 34 Mb-032 को गैसाबाद की ओर से आ रही बिना नंबर की तेज रफ्तार स्कारपियों गाड़ी ने रांग साइड से टक्कर मार दी। 
जिसमें अवध कुर्मी की मां मझली बहू पति नन्नू कुर्मी उम्र 55 वर्ष की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि बेटे राज को चोटे आई है। हादसे के बाद मौके पर हंड्रेड डायल और 108 पहुंची। जिनकी मदद से घायलों को  हटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहा जांच के बाद डॉक्टर ने मंझली बहू को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल दो गंभीर घायलों का उपचार जारी है।
इधर से दुर्घटना की जानकारी लगने पर घटनास्थल के बाद हटा अस्पताल पहुंची पुलिस ने पीड़ितों के परिजनों के बयानों के आधार पर जांच कार्यवाही शुरू कर दी है।  सोमवार को पोस्टमार्टम के उपरांत मझली बहू का शव परिजनों को सौंपा जाएगा। घटना की खबर से कुर्मी परिवार तथा गांव में गमगीन माहौल बना हुआ है।
 दुर्घटना के दौरान स्कॉर्पियो गाड़ी के पलटते ही तीन टायरों के बर्स्ट हो जाने की जानकारी भी सामने आई है।  दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो क्षतिग्रस्त हो जाने के साथ दो लोगो को गंभीर हालत में भर्ती किया गया है।  हटा से अमजद कुरैशी की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments