Ticker

6/recent/ticker-posts

केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के जन्म दिवस पर हुए विविध सेवाभावी आयोजन.. रक्तदान, पौधरोपण, पाठ्य सामग्री वितरण के साथ भाजपा कार्यालय में भजन कीर्तन का चला दौर..

भाजपा ने उत्साह से मनाया मंत्री प्रहलाद का जन्मदिन
दमोह। केन्द्रीय मंत्री दमोह सांसद प्रहलाद पटेल का 59 वां जन्म दिवस इस बार कुछ अधिक ही उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर जिला मुख्यालय के अलावा तहसील स्तर पर विविध सेवाभावी आयोजन करके जन नायक पटेल के जन्मदिवस को यादगार बनाने भाजपा नेताओं ने सहभागिता दर्ज कराई। इधर जिला भाजपा कार्यालय में केक काटकर तथा महिला मोर्चा द्वारा भजन कीर्तन करके श्री पटेल का जन्मदिन मनाया गया।
भारतीय जनता युवा मोर्चा पदाधिकारियों द्वारा केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल के जन्म दिवस जिला अस्पताल में ब्लड डोनेट किया गया। इस दौरान युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, मीडिया प्रभारी मोन्टी रायकवार, युवा नेता संजय गौतम, आकाश पटैल के द्वारा रक्त परीक्षण कराकर रक्तदान किया। कार्यक्रम में भाजयुमो प्रदेष मंत्री प्रीतम सिंह लोधी सहित बड़ी संख्या में युवाओं की मौजूदगी रही। 
रक्तदान के उपरांत तहसील ग्राउंड स्थित मूक-बधिर विद्यालय में अध्ययनरत् लगभग 35 छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक कार्य हेतु पाठ्य सामग्री वितरित की गई। इस दौरान भाजयुमो के प्रदेष सह-संयोजक मनीष सोनी, रोगी कल्याण समिति के सांसद प्रतिनिधि अनुपम सोनी सहित सुवा नेताओं की मौजूदगी रही। 
दीन दयाल पार्क में सांसद प्रहलाद पटेल के 59 वे जन्मदिन पर भाजपा नेताओं कार्यकर्ताओं ने आम, नीम, पारिजात सहित अन्य प्रजातियों के 59 पौधों का रोपण करके उनको सहेजने का दायित्व लिया गया। सांसद प्रतिनिधि आलोक गोस्वामी ने श्री पटेल के जीवन पर प्रकाश डालते हुये उनसे जुड़े अनेक संस्मरण सुनाए।
जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों ने केक काटकर श्री पटेल का जन्मदिन मनाया तथा उनके राजनीतिक संघर्ष एवं उपलब्धियों पा प्रकाश डाला।  इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष देवनारायण श्रीवास्तव, महामंत्री रमन खत्री सहित अन्य पदाधिकारियों नेताओं की मौजूदगी रही। संचालन संजय सेन, मोन्टी रायकवार एवं आभार सांसद प्रतिनिधि आलोक गोस्वामी ने व्यक्त किया। इस मौके पर पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पं. बिहारी लाल गौतम, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष गोपाल पटैल, मोर्चा जिलाध्यक्ष बी.डी. बावरा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष कपिल सोनी, युवा नेता सिद्धार्थ मलैया, मनीष सोनी, प्रीतम सिंह लोधी, रमेष पटले,  माणिकचंद सचदेवा, अनुपम सोनी, मनीष तिवारी, गुड्डू पटेल, भरत यादव, संजय गौतम, विशाल शिवहरे, श्याम दुबे सहित बड़ी संख्या में पार्टी नेताओं की मौजूदगी रही। 
भाजपा महिला मोर्चा जिला दमोह द्वारा देर शाम भजन-कीर्तन कर केन्द्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल की दीर्घायु के लिये ईष्वर से प्रार्थना की। इस दौरान भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कविता राय, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रतिभा तिवारी, महिला मोर्चा पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. पुष्पा चिले सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की मौजूदगी रही।
इधर हटा, जबेरा, बटियागढ़, तेंदूखेड़ा, पटेरा सहित अन्य ब्लाकों में भी मंत्री श्री पटेल के जन्मदिन पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करते हुए उनके स्वस्थ्य हेतु प्रार्थना की गई। वहीं सोसल मीडिया पर भी दिन भर श्री पटेल के साथ की फोटों को शेयर करके जन्मदिन की बधाईया देने का दौर चलता रहा। मीडिया में जरूर श्री पटेल के जन्म दिन को लेकर सन्नाटे जैसा माहौल रहा। जिसकी एक बजह श्री पटेल के दमोह से दूसरी बार सांसद चुने जाने, केंद्रीय बनने के बाद तथा अब जन्मदिन के मौके पर किसी प्रकार के विज्ञापन आदि पार्टी पदधिकारियों तथा समर्थकों द्वारा जारी नहीं किया जाना माना जा रहा है। 
Atal News 24 परिवार श्री पटेल के जन्मदिन पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके स्वस्थ्य, दीर्घायु, राजनीतिक जीवन की कामना करता है। आपका मंत्री कार्यकाल समूचे बुंदेलखंड को एक नई पहचान दे, ऐसी कामनाओं के साथ आप मप्र के जननायक के तौर पर दमोह क्षेत्र को गौरांवित करते रहे। इन्हीं भावनाओं के साथ एक बार पुनः जन्मदिन की शुभकामनाए.. अभिजीत जैन की रिपोर्ट 

Post a Comment

0 Comments