Ticker

6/recent/ticker-posts

मुनिश्री विमल सागर महाराज संघ की मंगल अगवानी.. 5 मुनि राजो के सानिध्य में 5 वे तीर्थंकर श्री सुमति नाथ के 3 कल्याणक एवं महावीर जयंती मनाएंगे दमोह वासी..

भगवान श्री सुमतिनाथ के 3 कल्याणक 15 अप्रैल को-
दमोह। जैन धर्म के पांचवे तीर्थंकर श्री सुमतिनाथ का जन्म, ज्ञान और मोक्ष कल्याणक चैत्र शुक्ल एकादशी पर देश दुनिया के साथ दमोह नगर में भी मनाया जाएगा। इस पावन मौके पर नगर के श्री पारसनाथ दिगंबर जैन नन्हे मंदिर जी में विराजमान मुनि श्री विमल सागर जी महाराज का ससंघ सानिध्य सभी श्रावक जनों को अर्जित होगा। 
15 अप्रैल को प्रातः 7 बजे से जैन धर्मशाला में श्री जी के अभिषेक उपरांत मुनि संघ के सानिध्य में शांति धारा संपन्न होगी। तदुपरांत भगवान सुमति नाथ का पूजन करके जन्म तथा ज्ञान कल्याणक मानते हुए निर्वाण लाडू  चढ़ाया जाएगा। इस मौके पर पूज्य मुनि संघ के पाद प्रक्षालन व शास्त्र भेंट करने तथा मुनिश्री की दिव्य देशना का लाभ भी अर्जित होगा। 

नन्हे मन्दिर समिति के महामंत्री चक्रेश जैन, कोषाध्यक्ष राजकुमार रानू खजरी, धार्मिक आयोजन मंत्री संजय सराफ बड़े, प्रचार मंत्री अटल राजेन्द्र जैन सहित सभी पदाधिकारियों ने सकल जैन समाज से समय पर धर्म शाला पहुच कर पूज्य मुनि संघ के सानिध्य में पांचवे तीर्थंकर के तीन कल्याणको में सम्मलित होकर धर्म वृद्धि की अपील की है।
मुनि श्री विमल सागर संघ की भव्य अगवानी-
महावीर जयंती के पावन अवसर पर दमोह वासियों को आचार्य गुरुवर 108 श्री विद्यासागर जी महाराज जी के परम प्रभावक के शिष्य मुनि श्री विमल सागर महाराज का ससंघ सानिध्य मिलने जा रहा है। कुंडलपुर से विहार करते हुए दमोह पहुचे मुनि संघ की रविवार को प्रातः बेला में नगर के धरमपूरा नाके पर भव्य मंगल आगवानी करके नगर प्रवेश कराया गया।
करैया फाटक स्कूल में रात्रि विश्राम के उपरांत दमोह नगर  में मुनि श्री विमल सागर, मुनि श्री अनन्त सागर, मुनिश्री धर्म सागर, मुनि श्री अचल सागर और मुनि श्री भाव सागर महाराज की बड़ी संख्या में श्रावक जनो ने ढोल बाजों के साथ आगवानी की। गढ़ी मोहल्ला, पुराना थाना होते हुए मुनि संघ को श्री पारसनाथ दिगंबर जैन मंदिर लाया गया। जहां मुनि श्री विमल सागर महाराज जी की दिव्य देशना का लाभ भी सभी को अर्जित हुआ।
इस मौके पर दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष सुधीर सिंघई महामंत्री रूपचन्द जैन संगम, महेश बड़कुल, राजीव जैन बन्टू, शाकाहार उपासना परिसंघ के अध्यक्ष श्रेयांश सराफ, संजीव शाकाहारी, सुनील वेजीटेरियन, अंकुश जैन, मनीष जैन सहित महावीर जन्मोत्सव समिति के पदाधिकारी, विभिन्न मंदिरों से आए श्रावक जनो सहित बड़ी संख्या में सकल जैन समाज की मौजूदगी रही। श्रीमति मनीषा जैन की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments