Ticker

6/recent/ticker-posts

सागर रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से नीलगाय की मौत.. अंत्येष्टि देख आंखें हुई नम, कछुआ का शिकारी गिरफ्तार..

अज्ञात वाहन की टक्कर से नीलगाय की मौत-
दमोह सागर रोड पर गढ़ाकोटा-चनौआ के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने नीलगाय को टक्कर मार दी। जिसके बाद देर तक सड़क पर तड़पती रही नीलगाय को जब पशु चिकित्सक के पास पहुंचाया, तब तक उसकी सांसे थम चुकी थी। बाद में उसका पूरे सम्मान के साथ अंत्येष्टि की गई। जिसे देखकर आम लोगों की आंखें नम होती नजर आई।
जानकारी के अनुसार देर रात चनोआ के पास किसी अज्ञात वाहन ने नर नीलगाय को टक्कर मार दी थी। बाद में गढाकोटा वन परिक्षेत्र के अधिकारी कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर नीलगाय का चेकअप कराया तो उसकी मौत हो चुकी थी। बाद में उसको उठा कर वन परिक्षेत्र कार्यालय लाया गया। 
जहां डाक्टर ने पीएम कर अधिकारी व कर्मचारियों की सहायता से मृत नर नीलगाय का अंतिम संस्कार किया गया। पान मौजूद लोगों की आंखे नम होती नजर आई। वहीं बन अमले में टक्कर मारने वाले वाहन की पताशाजी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
कछुआ का शिकारी नदी पार से पकड़ा गया-
गढाकोटा में वन परिक्षेत्र अधिकारी ने मुखबिर की सूचना पर नदी पार स्थित आजाद वार्ड से कछुए के शिकारी को पकड़ने में सफलता हासिल की है।आरोपी कमलू  रैकवार के घर कछुआ का मांस व उसकी घोपड़ी व साथ मे एक जीवित कछुआ भी बरामद किया गया है।

 गढाकोटा वन परिक्षेत्र अधिकारी ने पंचनामा, जप्ती की करवाई झरते हुए आरोपी को हिरासत में वन प्राणी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। जांच उपरांत आरोपी न्यायालय में भेजा जायेगा मामले में वन परिक्षेत्र अधिकारी दीपक भोरहरि का कहना है कि आरोपी ने विजयपुरा से इस कछुये का शिकार किया, जिसे वो ओर उसके अन्य साथी मारकर खाने वाले थे। कार्रवाई में इरफान उल्ला खान, सुशील सोनी, सुरेश दुवेदी, एस एफ, मोहिनी ठाकुर, वरूण गौड़, सीताराम दुवे के साथ थाना गढाकोटा की डायल 100 कि टीम भी शामिल रही। गढ़ाकोटा से रवि सोनी की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments