Ticker

6/recent/ticker-posts

भाशचे की रैली व सभा मे उमड़ी लाल पट्टी धारियों की भीड़.. भाजपा कांग्रेस को एक सिक्के के दो पहलू बताया..

लाल पट्टी वालों की रैली के बाद हुई विशाल सभा-
दमोह। नशा मुक्त समाज की स्थापना हेतु लगातार मुहिम चलाने वाले भगवती मानव कल्याण संगठन से जुड़े लाल पट्टी धारी संकल्प बान कार्यकर्ताओं ने विशाल रैली निकालकर जिले के चारों विधानसभा क्षेत्रों से भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रत्याशियों को विजयी बनाने की अपील की।
रैली के बाद तहसील ग्राउंड पर आयोजित सभा में पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष संध्या शुक्ला सहित अन्य वक्ताओं पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे। जिसमें भाजपा तथा कांग्रे स्कोर एक ही सिक्के के दो पहलू बताते हुए कहा कि पहले यह लोग किसानों पर महंगाई का कर्ज लादते हैं और उसके बाद कर्ज माफी की बात करते हैं।


भारतीय शक्ति चेतना पार्टी द्वारा विशाल आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहिन संध्या शुक्ला जी का आगमन हुआ। जिन की अगवानी में हजारों लोगों ने पैदल चल कर शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए एक सद्भावना रैली का आयोजन किया। 


जिसमें दमोह जिले की चारों विधानसभा के उम्मीदवारों सहित बड़ी संख्या में  कार्यकर्ता रैली में शामिल हुए। 
 नशा मुक्त मांसाहार मुक्त भय भूख भ्रष्टाचार मुक्त समाज की स्थापना हेतु नारे लगाकर लोगों को अवगत करा रहे थे।
रैली के बाद एक तहसील ग्राउंड में विशाल सभा का संबोधन किया गया जिसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन सन्ध्या शुक्ला जी ने कहा  समाज को सच्चे जनसेवा की आवश्यकता है। जब तक नेता हमारे जन सेवा नशा मुक्त मांसाहार मुक्त एवं चरित्रवान जीवन को अपने जीवन में नहीं अपनाते तब तक समाज को कैसे लाभ प्रदान कर सकते हैं। 
पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सौरभ द्विवेदी एवं पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री आशीष शुक्ला जी ने भी सभा का संबोधन किया। दमोह की प्रत्याशी श्रीमती आरती शिव जी ने सभी का आभार व्यक्त किया।
प्रमोद पटेल की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments