Ticker

6/recent/ticker-posts

हटा के BJP प्रत्याशी पीएल तंतुबाय के लिए उमा भारती ने मांगे वोट..कहा महिलाए घर से निकलने लगी है इसलिए होती है घटनायें..

केंद्रीय मंत्री उमा भारती का हुआ जोरदार स्वागत-
दमोह। विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दमोह जिले की हटा विधानसभा अंतर्गत कुम्हारी में केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पीएल तंतुबाय के लिए भारी बहुमतों से विजई बनाने की अपील की। इस मौके पर पूर्व सांसद चंद्रभान सिंह, पूर्व विधायक विजय सिंह राजपूत, विधायिका उमा देवी खटीक आदि की खास मौजूदगी रही।

हेलीकॉप्टर से बबलीगढ़ धाम मुहास से कुम्हारी पहुंची पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का भाजपा नेता कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने मंच संभालते ही शिवराज सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए फिर भाजपा फिर शिवराज के नारे को बुलंद कराते हुए 2019 में फिर से मोदी के लिए वोट करने की अपील की।

आम सभा को संबोधित करते हुए सुश्री भारती ने शिवराज सरकार की योजनाएं गिनाते हुए कहा कि आज मप्र में महिला सम्मान के साथ कार्य कर रही है। आगे बढ़ रही है। महिलाओं को नौकरी के क्षेत्र में, राजनीति में हर जगह बराबरी से अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं जब घर से बाहर निकलती है तो उनके ऊपर जलन भावना बस हमले भी होते हैं। इसके बाद भी वो मैदान में डटी हुई है और बेहतर तरीके से कार्य कर रही हैं।
सुश्री उमा भारती ने ग्रामीणों के बीच में देशभक्ति का जज्बा जगाते हुए कहां की भाजपा के लोग ही हमेशा देश सेवा के लिए तत्पर बने रहते हैं। कश्मीर से कन्याकुमारी तक जहां भी जरूरत पड़ती है वहा अपना घर परिवार छोड़कर निकल पड़ते हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी पीएल तंतुबाय को भारी मतों से जिताने की अपील करते हुए वाणी को विराम दिया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष चित्तर सिंह, दिनेश जैन सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।  भगवती दुबे की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments