Ticker

6/recent/ticker-posts

सड़क किनारे खड़े हार्वेस्टर से तेज रफ्तार कार टकराई.. बालचंदानी दंपत्ति घायल, बच्चे बाल-बाल बचे..

सतना से वापस रायसेन जा रहे थे कार सवार लोग-
दमोह। सागर रोड पर सरखड़ी गांव के समीप आज दोपहर एक तेज रफ्तार कार किनारे खड़े हार्वेस्टर से टकरा गई। हादसे मेंं कार में सवार सभी लोग घायल हो गए। जिनमें पति पत्नी को 108 की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रायसेन जिले के सुल्तानपुर निवासी सिंधी समाज के लोग रिश्तेदारी में गमी हो जाने पर सतना गए थे। जहां से आज वह कार से वापस सुल्तानपुर लौट रहे थे। तभी देहात थाना की सागर नाका चौकी के सरखड़ी गांव के पास खड़े हार्वेस्टर से उनकी कार टकरा गई। दुर्घटना की जानकारी लगते ही हंड्रेड डायल और सागर नाका पुलिस भी मौके पर पहुंची।
 कार में सवार 5 लोगो में से 2 लोगों को ज्यादा चोटे आने पर 108 की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया। बताया गया है कि किशन बालचंदानी का परिवार कार में सवार था। हादसे में मुक्कू एवं उनकी पत्नी देशा को अधिक चोटे आई हैं। 
जबकि बेटा देवा और बेटी कीर्ति मामूली तौर पर घायल हुए हैं। किशन बालचंदानी को भी मामूली चोट आई है। पुलिस ने एक्सीडेंट का मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। अभिजीत जैन की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments