कलाकारों की आर्कषक और मनमोहक प्रस्तुतियां
दमोह। बड़ी ही प्रसन्नता का विषय है कि आप सभी के सहयोग और आशीर्वाद से नोहटा महोत्सव फिर से शुरू करने का सौभाग्य मिला हैए आज बुंदेलखण्ड के जाने.माने कलाकार जितेन्द्र जित्तू खरे के कार्यक्रम के साथ ही राई का कार्यक्रम रखा गया है यह आपका अपना कार्यक्रम है इस कार्यक्रम का आनंद सभी.जन लें। यहां पर 10 दिवसीय बड़ा कार्यक्रम करने का प्रयास किया गया है कार्यक्रम का यह पहला प्रयास है आने वाले समय में और बेहतर सुनिश्चित किया जाएगा यह मेला दिव्य और भव्य रूप में आयोजित होगा।
सांस्कृतिक चेतना यात्रा का जगह जगह स्वागत.. नोहलेश्वर महोत्सव को लेकर सांस्कृतिक चेतना यात्रा दमोह शहर के जटाशंकर धाम से पूजन.अर्चन उपरांत प्रारंभ हुई। यह सांस्कृतिक चेतना यात्रा बेलाताल कोतवाली चौराहा कीर्ति स्तंभ घंटाघर तथा शहर के विभिन्न चौराहों से होकर नोहटा के लिए रवाना हुई। इस चेतना यात्रा में प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे सतेन्द्र सिंह लोधी जनप्रतिनिधि गण पुलिस और प्रशासन के अधिकारी गण के अलावा जनप्रतिनिधिगण नागरिकगण मौजूद थे।
राज्यमंत्री श्री लोधी मशाल लेकर रैली की अगुवाई कर रहे थे इस दौरान पूर्व वित्तमंत्री एवं दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया विधायक हटा उमा देवी खटीक भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे लोकेन्द्र सिंह लकी भैया पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटैल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों सामाजिक संगठनों ने स्वागत किया। नगर में जगह.जगह चेतना यात्रा का दमोह के विभिन्न वर्गों ने भी फूल मालाओं और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। जगह.जगह स्वागत गेट भी बनाए गए । रैली में पारंपरिक वेशभूषा में कलाकार अग्रिम पंक्ति में चल रहे थे। रैली लोगो के लिये आकर्षण का केन्द्र रहीं। रैली में कलाकार पारंपरिक नृत्य करते हुये चल रहे थे।प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री ;स्वतंत्र प्रभारद्ध श्री धमेन्द्र सिंह लोधी ने कहा नोहटा महोत्सव आज से शुरू हो रहा हैए इसमें 10 दिन का मेला भी शामिल है। आज सांस्कृतिक चेतना यात्रा के माध्यम से अपनी संस्कृति की याद दिलाने के लिए संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए सांस्कृतिक चेतना यात्रा निकाली जा रही है जो निश्चित रूप से अपनी संस्कृति पर गर्व करने की जो परंपरा है वह निरंतर आगे बढ़ती रहे इस बात को लेकर यह यात्रा निकाली जा रही है।राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा आगामी 10 दिन अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम रहेंगेए इस बार हेलीकॉप्टर राइड की भी सुविधा उपलब्ध कराई गई है बहुत अच्छा दिव्य भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है। आज 20 फरवरी को विनोद कुमार द्वारा आल्हा भक्ति का गायन कार्यक्रम होगा। उन्होनें सभी से आग्रह करते हुए कहा कि नोहटा महोत्सव में पधार कर और इस महोत्सव को दिव्य और भव्य बनाने में अपना सहयोग प्रदान करें।अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने किया स्वागत.. दमोह। 10 दिवसीय नोहलेश्वर महोत्सव के शुभारंभ के उपलक्ष्य में स्थानीय जटाशंकर से शुरू की गई सांस्कृतिक चेतना यात्रा का स्वागत अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा जबलपुर नाके पर किया गया।
प्रवक्ता बीएम दुबे ने बताया कि संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्य मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी के नेतृत्व में बुंदेलखंड की परंपराएं एवं बुंदेलखंड के नृत्य के प्रदर्शन के साथ निकाली गई इस सांस्कृतिक चेतना यात्रा पर अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के जिला अध्यक्ष सत्यनारायण तिवारी, संरक्षक राकेश सिंह हजारी, संयोजक महमूद सिद्दीकी, सचिव केआर पांडेय, उपाध्यक्ष विष्णु शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर भव्य स्वागत किया।
मंगल कलश यात्रा से अजब धाम वार्षिक उत्सव का शंखनाद.. दमोह। जै जै सरकार की पावन स्थली अजब धाम में 20 फरवरी से 2 मार्च तक होने वाले जै जै सरकार वार्षिक महोत्सव 2025 के धार्मिक आयोजन का आज मंगल कलश यात्रा के साथ शंखनाद हो गया
देव श्री रामकौमार मन्दिर अजब धाम से भव्य कलश यात्रा गाजे बाजो के साथ बस्ती के मुख्यमार्गों से होकर निकली कलश यात्रा में भक्त रमैया भक्त मण्डल उज्ज्वल से आये कलाकारों ने आकर्षक बेंड प्रस्तुतियां दी कलश यात्रा का जगह जगह स्वागत कर जै जै सरकार की मूर्ति और कन्याओ पर पुष्पवर्षा की गई। उल्लेखनीय है कि अजब धाम मे प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 12 बजे तक 27 कुंडीय महायज्ञ दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक कथा आयोजन के साथ सायंकालीन और रात्रि में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है।
0 Comments