Ticker

6/recent/ticker-posts

कांग्रेसजनों ने गांधी प्रतिमा से अंबेडकर चौक तक पैदल मार्च निकालकर हाथरस कांड के विरोध में प्रदर्शन किया.. मोदी, योगी, शिवराज के पुतले फूंक कर केंद्र तथा यूपी, एमपी की भाजपा सरकार को बर्खास्त करने राष्ट्रपति से मांग की..

   कांग्रेस का हाथरस कांड के विरोध में प्रदर्शन पुतलादहन

दमोह। यूपी के हाथरस में हुई दिल दहलाने वाली बारदात ने देश की राजनीति में भूचाल ला दिया है वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी एवं प्रियंका गांधी के साथ पुलिस की मनमानी ने कांग्रेस को विरोध प्रदर्शन करने का एक ओर अवसर प्रदान कर दिया है। शुक्रवार को गांधी शास्त्री जयंती के मौके पर एकत्रित कांग्रेसजनों ने गांधी प्रतिमा से अंबेडकर प्रतिमा तक पैदल मार्च निकालकर हाथरस कांड के विरोध में प्रदर्शन किया। बांद में अंबेडकर चोक पर पुलिस की मौजूदगी में मोदी योगी के पुतले फूंक कर केंद्र तथा यूपी की भाजपा सरकार को बर्खास्त करने मांग करते हुए राष्ट्रपति महोदय के नाम संबोधित दस सूत्रीय मांगों का ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा गया। 

 जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर बढ़ी संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों द्वारा गांधी जी की प्रतिमा पर शास्त्री जी के चित्र पर माल्र्यापण कर उन्हें याद किया। साथ ही सेवादल द्वारा वन्दे मातरम् गीत एवं रघुपति राघव राजाराम भजन गाकर उन्हें याद भाव भीनी श्रद्धांजलि दी। तत्पष्चात् समस्त कांग्रेसजन हृदय स्थल घण्टाघर से रैली के रूप में गगन भेदी नारे जब सूरज चांद रहेगा, बापू तेरा नाम रहेगा। जय जवान, जय किसन के नारे लगाते हुए अम्बेडकर चैक पहुंचकर कांग्र्रेस अध्यक्ष अजय टंडन ने बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्र्यापण किया। 

इस अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष अजय टंडन ने केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा जनमत की सहमति के बिना कृषि से संबंधित अध्यादेष पारित किये हैं इन तीनों काले कानूनों से जमीन जोतने वाले किसान एवं कृषक मजदूरों पर आर्थिक प्रभाव पढ़ने के कारण किसानों की कमर टूट गई है। उद्योगपति व्यापारियों को लाभ देने के लिये अध्यादेष पारित किये गये हैं। युवा कांग्रेस द्वारा हाथरस में मनीषा बाल्मीकी के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मनीषा के शव को परिवार की बिना सहमति के रात्रि में दाह संस्कार प्रषासन द्वारा किया गया जिसके विरोध में प्रधानमंत्री मोदी उप्र के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योग एवं मप्र के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का पुतला जलाया गया। अभिषेक डिम्हा ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया है कि हमारे सांसद राहुल गांधी मृतका के परिवारजनों से मिलने पर पुलिस प्रषासन ने रास्ते में ही रोका एवं लाठी चार्ज किया जो लोकतंत्र के खिलाफ है। भाजपा सरकार द्वारा प्रकरण के साक्ष्य मिटाने का प्रयास किया गया है पुलिस की कार्य प्रणाली का अमानवीय चेहरा उजागर हुआ है। उक्त विचार महिला कांग्रेस अध्यक्ष निधि श्रीवास्तव ने कहे। कमला निषाद ने कहा देष में भाजपा की सरकार में महिलायें सुरक्षित नहीं है अत्याचार बलात्कार जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। रजनी ठाकुर ने कहा भाजपा सरकार के प्रति पूरे देष में आक्रोष है। 

इस अवसर पर गजेन्द्र चैबे, ललित नायक, वीरेन्द्र ठाकुर, पूर्व नपा अध्यक्ष लक्ष्मन सिंह ठाकुर, राजकुमार सिंह बटियागढ़, विक्रम ठाकुर, राजा रौतेला, रमेष राठौर, पवन गुप्ता, आषीष पटैल, पप्पू कसोटया, हेमराज अहिरवाल, हेमंत ठाकुर, कमला अहिरवाल, शालिनी सिंह, संगीता श्रीधर, सुषमा सुनील आनंद, रीता अहिरवाल, धन सिंह, रफीक खान, अरविन्द अवस्थी, लकी राय, अनिल जैन, अजय सरवरिया, राजराज सिंह, अजय जाटव, उवैद गौरी, रहीम, भोला अलीम खान, बिन्दु पटोटया के केन्द्र की भाजपा सरकार को आढे़ हाथों लेते हुये तेजीराम रोहित, यषपाल ठाकुर, सतीष जैन, लालचंद राय, प्रताप रोहित ने विचार व्यक्त कर भाजपा को आडे़ हाथों लिया।

 साथ ही कहा भाजपा शासनकाल में महिलाएं सुरक्षित नहीं बलात्कार कर हत्याएं की जा रही भाजपा सरकार एक तरफ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है दूसरी तरफ बलात्कार हत्या जैसी घटनाएं सामने आ रही हैं। इस प्रकार के विचार व्यक्त किए। जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति, बाल्मीकि समाज, महिला कंग्रेस, युवा कांग्रेस ने भाजपा सरकार की जनविरोधी किसान विरोधी अध्यादेष को वापिस लेने महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपकर किसानों के विरोध में पारित तीनों काले कानून को वापिस लेने की मांग की है। साथ ही हाथरस के पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने हेतु मांग की है तथा हर मोर्चे पर विफल भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग कांग्रेस जनों ने की हैं।

शाम को किसान कांग्रेस के अध्यक्ष नितिन मिश्रा के नेतृत्व में अंबेडकर चोक से गांधी प्रतिमा तक पैदल कैंडिम मार्च निकालकर हाथरस की बेटी को न्याय दिलाने की मांग करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। इस मौके पर अनेक कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी रही।

Post a Comment

0 Comments