Ticker

6/recent/ticker-posts

मप्र के खनिज एवं श्रम मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ पन्ना की महारानी जीतेश्वरी देवी ने मोर्चा खोला.. विधान सभा चुनाव नामांकन के दौरान महत्वपूर्ण जानकारी छुपाने का आरोप.. निर्वाचन आयोग से चुनाव निरस्त करने की मांग.

 मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह का चुनाव निरस्त करने की मांग..

पन्ना। मप्र के खनिज मंत्री और पन्ना से भाजपा की टिकिट पर निर्वाचित विधायक बृजेंद्र प्रताप सिंह के खिलाफ एक बार फिर पन्ना राज परिवार की सदस्य और पन्ना महारानी जीतेश्वरी देवी जू देव ने मोर्चा खोल दिया है उन्होंने चुनाव नामांकन पत्र में महत्वपूर्ण जानकारी छिपाने के आरोप लगाते हुए निर्वाचन आयोग से ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह का चुनाव निरस्त करने की मांग की है।

शनिवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में महारानी जीतेश्वरी देवी जू देव ने पन्ना विधायक और मंत्री पर भारतीय रक्षा संपदा (सेना की जमीन) को अनाधिकृत रूप से कब्जाकर चुनाव नामांकन में छुपाने के लगाया आरोप है। उन्होंने इस प्रकरण को सत्ता में होने के चलते मामले को प्रभावित करने का आरोप भी लगाया। उन्होंने विधान सभा क्रमांक 60 और ब्रजेन्द्र प्रताप सिंह का नामांकन अयोग्य घोषित कर इनके निर्वाचन को निरस्त करते हुए शून्य घोषित करने और पन्ना विधानसभा में पुनः चुनाव करवाने की मांग भी की है।


प्रेस कांफ्रेंस के दौरान उन्होंने ताजा संदर्भ में की गई शिकायतों की प्रति भी पत्रकारों को उपलब्ध कराई है। वही इस संदर्भ में पन्ना विधायक और मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह से संपर्क नहीं हो पाने की वजह से उनका पक्ष स्पष्ट नहीं हो सका है..

Post a Comment

0 Comments