Ticker

6/recent/ticker-posts

छतरपुर के लवकुश नगर में दीपावली के दिन दुखद हादसा.. माँ के साथ नहाने गए दो मासूमो की पत्थर खदान में भरे पानी मे डूबने से मौत.. घंटों बाद खदान का पानी खाली कराकर बच्चों की तलाश हेतु हुआ रेस्क्यू...

माँ के साथ नहाने गए दो मासूमो की डूबने से मौत-
छतरपुर जिले के लवकुश नगर अंतर्गत दीपावली के दिन हुए दर्दनाक हादसे में पत्थर खदान में भरे पानी में मां के साथ नहाने गए दो मासूम बच्चों की डूबने से दर्दनाक मौत हो जाने का घटनाक्रम सामने आया है। जानकारी लगने पर सैकड़ों की संख्या में मजदूरों सहित अन्य लोगों की भीड़ लगी रही। वही शाम 5 बजे दोनों मासूमो के डूबने की जानकारी लगने पर खदान का पानी खाली कराकर तलाश की गई। लेकिन तब तक उनकी सांसे थम चुकी थी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार लवकुशनगर/ प्रकाशबम्होरी थाना क्षेत्र के कंधारी पहाड़ स्थित पत्थर खदान में भरे पानी मे दो मासूमो के डूबने की खबर से हड़कंप मच गई। यह पत्थर खदान अमर सिंह की बताई जा रही है उक्त खदान से पत्थर निकालने का काम ठेके पर दिया गया था। पहाड़ी के पास ही कुशवाहा समाज का एक पुरवा है रविवार को दोपहर करीब एक बजे एक बजे गोलू पिता करीम कुशवाहा 7 वर्ष  मनीष पिता मंगल कुशवाहा 8 वर्ष पत्थर खदान पर अपनी माँ के साथ नहाने गए थे।
 मा के लौटने के बाद यह दोनों खदान में भरे पानी मे डूब गये जहां उनकी मौत हो गई। परिवार के लोगो को घटना की जानकारी करीब 5 बजे लगी तब जाकर स्थानीय पुलिस के पहुचने के बाद दो मोटर से पानी खाली कराया गया है खदान में सुरक्षा के कोई इंतजाम नही थे। इस घटना के बाद परिवार में मातम छाया हुआ है दीवाली की खुशियां मातम में बदल गई।  जीतेन्द्र हरदेनिया की रिपोर्ट 

Post a Comment

0 Comments