Ticker

6/recent/ticker-posts

नशे में प्रेमी के साथ बाइक चलाना पड़ा महंगा.. जा रही थी शादी समारोह में पहुंच गई अस्पताल.. जबलपुर से टीकमगढ़ जा रही महिला नरसिंहगढ़ के पास बाइक से गिरकर गंभीर..

नशे मे बाइक चला रही महिला गिरकर गंभीर घायल-
 दमोह। जिला मुख्यालय से 22 किमी दूर नरसिंहगढ़ रेस्ट हाउस के पास एक तेज रफ्तार बाइक के अनियंत्रित होकर गिर जाने से बाइक चला रही महिला गिरकर घायल हो गई। जबकि पीछे बैठा युवक बाल बाल बच गया। घटना के बाद मौके पर भीड़ लग गई तथा लोगों ने  महिला को साड़ी पहनकर बाइक चलाना ही हादसे की बजह ठहराया। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची 108 की मदद से गंभीर तौर पर घायल महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उसका इलाज जारी है।
 जिला अस्पताल में महिला के साथी युवक अजय बंशकार निवासी सररई थाना बरही जिला जबलपुर ने बताया कि वह अपनी रिश्तेदार के साथ शादी समारोह में शामिल होने टीकमगढ़ जिले के मझौली जा रहे थे। रास्ते मे महिला द्वारा बाइक चलाने की जिद करने पर उसने  महिला को बाइक चलाने दे दी थी। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो जाने से नरसिंहगढ़ रेस्ट हाउस के समीप वह लोग हादसे के शिकार हो गए। जिसके बाद महिला को गंभीर हालत में हंड्रेड डायल की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
बिना नंबर की हीरो सीडी बाइक चला रही मण्डला जिले की निवासी बताई जा रही है। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराए जाने पर उसके नशे में होना पाया गया। इधर उसके साथ के युवक के भी नशे में होने की जानकारी सामने आई है। वही सीसीटीवी में कैद दोनों की हरकत है प्रेमी जोड़े जैसी नजर आई हैं। नरसिंहगढ़ चौकी पुलिस ने बिना नंबर की बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।  इधर अस्पताल में इधर अस्पताल में महिला का उपचार जारी है।उसे हाथ मुंह सिर में गंभीर चोटे आई हैं।तथा उसकी देखरेख में कथित प्रेमी लगा हुआ है। जो महिला को अपना दूर का रिश्तेदार बता रहा है। नरसिंहगढ़ से शकील मुहम्मद की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments