Ticker

6/recent/ticker-posts

बिना इजाजत रैली प्रदर्शन मामले में.. सपाक्स पर चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन का मामला दर्ज..

सपाक्स जिलाध्यक्ष के खिलाफ दर्ज हुई FIR-

दमोह। सपाक्स के प्रदेश संयोजक के दमोह आगमन  पर बिना इजाजत के रैली निकालने के हालात को जिला निर्वाचन कार्यालय ने गंभीरता से लिया है। अनुविभागीय अधिकारी की रिपोर्ट पर कोतवाली में सपाक्स जिलाध्यक्ष के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया है। जिसकी जानकारी लगने पर सपाक्स के पदाधिकारी इस कार्यवाही को अनुचित बता रहे है।
 सपाक्स के प्रदेश संयोजक पीएस परिहार के मंगलवार को दमोह आगमन पर उत्साही सपाक्स कार्यकर्ताओं द्वारा हटा नाका से खुले वाहन में उनको ओवरब्रिज होते हुए घंटाघर से मानस भवन तक जन अभिवादन के साथ लाया गया था। इस दौरान बाहर से आए  पार्टी पदाधिकारियों के वाहन भी प्रदेश संयोजक की  खुली जीप के पीछे चल रहे थे।
प्रदेश संयोजक श्री परिहार के मानस भवन पहुंचने पर स्वागत सम्मान के उपरांत संबोधन का दौर देर तक चलता रहा। प्रशासन द्वारा सपाक्स की वाहन रैली और प्रदर्शन को आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताते हुए सपाक्स जिलाध्यक्ष योगी पांडे के खिलाफ एफ आई आर दर्ज कराई है।
 दर्ज रिपोर्ट में बताया गया है कि सपाक्स को मानस भवन में कार्यक्रम आयोजित करने की परमिशन दी गई थी। लेकिन रैली निकालने या प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं दी गई थी। इसके बावजूद 30-35 वाहनों के साथ रैली निकाल नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया गया। जो आदर्श आचरण संहिता का उल्लंघन है।
सपाक्स के खिलाफ चुनाव आचार संहिता उल्लंघन की रिपोर्ट दर्ज किए जाने को सपाक्स के संभागीय अध्यक्ष मनोज देवलिया ने अनुचित बताया है। उनका कहना है  सपाक्स के प्रदेश संयोजक का दमोह आगमन हुआ था इसलिए खुले वाहन में वह सभी का अभिवादन करते हुए चल रहे थे। पीछे समर्थकों की गाड़ियों का काफिला चल रहा था। जिसे वाहन रैली या प्रदर्शन की संज्ञा दिया जाना गलत है। इसके बावजूद सपाक्स किसी प्रकार के दबाव में आए बिना अपने हक की लड़ाई जारी रखेगा। अटल राजेंद्र जैन की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments