मप्र के 14 जिलों में नहीं दिखेगी परछाई.. कर्क रेखा पर रहने वाले लोग 21 जून को स्वयं करके देखें प्रकृति का अनूठा प्रयोग.. सारिका घारु

 आज थमेगी सूर्य की उत्तरायण यात्रा- सारिका घारु

आज 21 जून  मध्‍यप्रदेश के 14 जिलों के कर्क रेखा पर स्थित नगरों एवं स्‍थानों पर सूर्य अपनी उत्‍त्‍रायण यात्रा पूरी करने जा रहा है । 6 महीने पहले 21 दिसम्‍बर से आरंभ हुई यात्रा का आज दोपहर 1 बजकर 57  मिनिट पर समापन होगा । इस खगोलीय घटना की जानकारी देते हुये नेशनल अवार्ड प्राप्‍त विज्ञान प्रसारक सारिका घारू ने बताया कि  कर्क रेखा पर स्थित स्‍थानों में स्‍थानीय दोपहर के समय सूर्य बिल्‍कुल सिर के उपर होगा।

 जिससे इन स्‍थानों पर कुछ पलों के लिये   सीधे खड़े व्‍यक्ति या किसी खंभे की परछाई गायब हो जायेगी । इस घटना को जीरो शैडो डे कहा जाता है । यह खगोलीय चमत्‍कार पूरे प्रदेश मे नहीं होगा बल्कि केवल कर्क रेखा में आने  वाले स्‍थानों पर ही सीमित रहेगा । सारिका ने बताया कि 21 जून का यह दिवस इसलिये भी खास है कि क्‍योंकि यह इस साल का सबसे लंबी अवधि का दिन और सबसे छोटी रात भी रहेगी । 21 जून को सूर्य उत्‍त्‍री गोलार्द्ध मे अपनी चरम सीमा पर होगा जिसे वैज्ञानिक भाषा मे समर सॉल्‍सटिस कहा जाता है ।

विज्ञान प्रसारिका सारिका घारू ने प्रदेश के कर्क रेखा के आसपास रहने वाले आमलोगों और बच्चों से अपील की है कि वे आज इस खगोल उत्सव को अवश्य मनाएं। उन्होंने बताया कि इसे देखने के लिए किसी उपकरण की आवश्यकता नहीं है। अपने जिले के निर्धारित समय के कुछ देर पहले खुली धूप वाली जगह या छत पर जाएं। वहां एक पीवीसी पाइप, पानी की बोतल या लकड़ी के डंडे को समतल जमीन पर सीधा खड़ा करें या स्वयं सीधे खड़े हों।

ठीक सोलर नून के समय वस्तु और आपकी खुद की परछाई आपके पैरों के नीचे सिमटकर पूरी तरह छिप जाएगी। तो आइए, मिलकर सूर्य की उत्तरायण यात्रा पूरी होने के इस वैज्ञानिक पर्व का लाइव गवाह बनें।

मप्र के इन 14 जिलो के स्‍थानों पर गायब होगी परछाई

जिले का नाम     स्‍थानीय सोलरनून का समय

शहडोल        दोपहर 12 बजकर 06 मिनिट

उमरिया       दोपहर 12 बजकर 09 मिनिट

कटनी         दोपहर 12 बजकर 10 मिनिट

जबलपुर      दोपहर 12 बजकर 12 मिनिट

दमोह        दोपहर 12 बजकर 12 मिनिट

सागर        दोपहर 12 बजकर 16 मिनिट

रायसेन     दोपहर 12 बजकर 20 मिनिट

विदिशा     दोपहर 12 बजकर 20 मिनिट

भोपाल     दोपहर 12 बजकर 22 मिनिट

सीहोर       दोपहर 12 बजकर 23 मिनिट

राजगढ़      दोपहर 12 बजकर 25 मिनिट

आगर मालवा  दोपहर 12 बजकर 27 मिनिट

उज्‍जैन        दोपहर 12 बजकर 28 मिनिट

रतलाम       दोपहर 12 बजकर 31 मिनिट


 


- सारिका  घारू

Reactions

Post a Comment

0 Comments