Ticker

6/recent/ticker-posts

उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राहुलसिंह की करारी हार के बाद निलंबित.. 5 मंडल अध्यक्षों की जगह चार माह बाद नई नियुक्ति पर जोरदार स्वागत.. इधर कांग्रेसियों ने सड़कों को लेकर किया पिंडदान व तर्पण कार्यक्रम.. विधायक रामबाई के जनता दरवार में भ्रष्टाचार करने वालों की किरकिरी..

 नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों का हुआ भव्य स्वागत

दमोह। विधान सभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी राहुलसिंह की करारी हार के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया के समर्थक माने जाने वाले पांच मंडल अध्यक्षों के साथ पूर्व मंत्री पुत्र युवा नेता सिद्धार्थ मलैया को पार्टी से निलंबित कर दिया था। इन सभी को उम्मीद थी की जल्द ही इनकी भाजपा में ससम्मान वापसी हो जाएगी, लेकिन फिलहाल इसकी कोई चर्चा करने को भी तैयार नहीं है। इधर करीब चार माह बाद इनके स्थान पर प्रदेश भाजपा ने नए मंडल अध्यक्षों की नियुक्ती कर दी है। जिसके बाद रविवार को इनके स्वागत में जुलूस निकालकर जिला भाजपा कार्यालय में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। 

दमोह भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त 5 मंडल अध्यक्षों का स्वागत भव्य रूप किया गया, सर्वप्रथम जिला भाजपा कार्यालय से स्वागत जुलुस आम्बेडकर चौराहा, घंटाघर, एवरेस्ट लॉज, बस स्टैंड, बैंक चौराहा से होते हुए पुनः जिला भाजपा कार्यालय पहुंचा, जुलुस का नगर के विभिन्न स्थानों पर फूलमालाओं और पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। नव नियुक्तमंडल अध्यक्ष द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर एवं राष्ट्र पिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। स्वागत रैली के जिला भाजपा कार्यालय पहुंचने पर मंचीय कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट प्रीतम सिंह लोधी, मप्र वेयर हाउसिंग एवं लॉजिस्टिक कार्पोरेशन अध्यक्ष राहुल सिंह, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री संजय राय, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राम पटेल, सांसद प्रतिनिधि नरेंद्र बजाज, जिला महामंत्री सतीश तिवारी, गोपाल पटेल, रामेश्वर चौधरी, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन, चंद्र भान पटेल, बृज भूषण गर्ग, अमित बजाज, चंद भान पटेल, अनुराग वर्धन हजारी, जिला मंत्री संजय यादव, बृजेश दुबे, वर्षा रैकवार, कोषाध्यक्ष सुरेश पटेल, जिला मीडिया प्रभारी राघवेन्द्र सिंह परिहार, सह मीडिया प्रभारी महेन्द्र जैन, शिव शंकर कुशवाहा मंचासीन रहे।

जिला भाजपा के विभिन्न मंडलों के पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम नवनियुक्त दमोह विधानसभा के पांचों मंडल अध्यक्षों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया साथ ही साथ मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी, कृष्णा राज, देवकीनंदन पटेल, बृजेश सिंह लोधी, डालचंद कुशवाहा ने प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व का आभार प्रकट करते हुए कहा कि संगठन ने जो दायित्व सौंपा है, उसका वह पूर्ण निष्ठा और कर्तव्य परायणता से निर्वहन करेंगे। संगठन जो भी कार्य देगा, उसे अपने पूर्ण मनोयोग से पूरा करेंगे। मंडल का प्रत्येक कार्यकर्ता स्वयं में मंडल अध्यक्ष है, इसी भावना के साथ सभी को साथ लेकर चलने का कार्य करेंगे। 
स्वागत भाषण सतीश तिवारी मंच संचालन महामंत्री गोपाल पटेल एवं आभार महामंत्री रामेश्वर चौधरी ने किया। कार्यक्रम में युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा, महामंत्री भरत यादव, रिंकू गोस्वामी, मनीष पल्या, राजवीर चौहान, पप्पू हलगज, आलोक मुखरैया, शिवम अग्रवाल, महेंद्र राठौर, बबली विश्वकर्मा, कुसुम खरे, विनीता जड़िया, मूरत परिहार, विकास नामदेव, वीरू नेमा, नीरज दुबे, संतोष अठ्या, भज्जू पटेल, जमना चौबे, पंकज सेन, निखिल ठाकुर, दीपक मिश्रा, रत्नेश पांडे गौरव चौराहा आदि कार्यकर्ता की उपस्थिति रही।

कांग्रेसियों ने किया पिंडदान व तर्पण कार्यक्रम..
दमोह। शहर की लगभग सभी सड़कों में चारों और गड्ढे ही गड्ढे होने तथा जर्जर हो चुकी सड़कों के सुधार कार्य के लिए कांग्रेस के जिला परिवहन प्रकोष्ठ द्वारा लगातार ही प्रशासन एवं शासन के विरोध में अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी क्रम में विधायक अजय टंडन एवं परिवहन प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष नरिद्रर सिंह पांधे के कुशल मार्ग निदेशन में परिवहन प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रजू यशोधरन द्वारा जिला प्रशासन एवं नगर पालिका के अधिकारियों को सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए विधि विधान के साथ पिंडदान का कार्यक्रम कर अपना विरोध प्रदर्शन किया। 

हिंदू संस्कृति में पिंडदान के लिए बनाए जाने वाले जवा तिली चावल के लड्डू की जगह सीमेंट के लड्डू बनाकर पिंडदान उपरांत उन्हें सड़कों के गड्ढों में भरा गया,जिससे कि ईश्वर इन विभागों के अधिकारियों को और अधिकारियों के प्रितर जो अब इस दुनिया में नहीं है उन्हें सद्बुद्धि दे सके। कि हम भी एक नागरिक हैं और इन शहर की सड़को में जिस प्रकार से आम नागरिक परेशान हो रहा है उनका सुधार कार्य कराएं ऐसी ईश्वर से सद्बुद्धि प्रदान करने के लिए इस प्रकार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाकायदा पं सरवरिया ने विधि विधान के साथ पूजा पूजन कराया और उसके उपरांत पिंड स्वरूप बनाए गए सीमेंट के लड्डुओं को उठाकर इन सड़क के गड्ढों में तर्पण किया गया। तत्पश्चात लगभग 50 गरीब वर्ग के लोगों को कार्यक्रम स्थल पर ही भोजन करा कर पुण्य लाभ भी ग्रहण किया। 
इस अवसर पर प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश परिवहन प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव सतीश दुबे, कार्यवाहक अध्यक्ष संतोष दुबे, कमलेश पटेल, राजू ठाकुर,  जुगल गुप्ता , राजेश साहू, साबिर अंजुम, मोहम्मद रिजवान, गोविंद सिंह बग्गा, एकस गांधी आदि सहित अनेक कांग्रेस जनों की उपस्थिति रही। 
 विधायक रामबाई की भ्रष्टाचार करने वाले को फटकार 
दमोह। पंचायती राज व्यवस्था के तहत भ्रष्टाचार की जमकर फलने फूलने की वजह से ग्रामीण विकास कार्य जहां कागजों पर संचालित हो रहे हैं वही प्रधानमंत्री आवास कुटीर तहत प्रदान की जाने वाली राशि मैं भी संबंधों के द्वारा बिना लेनदेन के कोई कार्य नहीं किया जाता। यहां तक की गरीबों की मजदूरी देने में भी भ्रष्टाचार किया जा रहा है।
पथरिया विधायक रामबाई द्वारा आज विधानसभा के झागर बरधारी सतउआ क्षेत्र का भ्रमण किया गया । इस दौरान सतउआ के लोगों ने  पंचायत सचिव एवं रोजगार सहायक द्वारा की जा रही विभिन्न अनियमितताओं की जानकारी दी। जिसके उपरांत विधायक द्वारा ग्रामीणों एवं ग्राम पंचायत के कर्मचारियों से सभी विषयों में जानकारी ली गई एवं ग्रामीणों से ली गई अनैतिक राशि को तत्काल वापस किए जाने हेतु निर्देश दिए एवं सचेत किया कि भविष्य में इस तरह की शिकायत पाए जाने पर कठोर प्रशासनिक कार्यवाही सुनिश्चित कराई जावेगी
 
इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि आटे में नमक बनावट सब चलता है लेकिन पूरी थाली ही खाली कर दी जाए ऐसा नहीं चलेगा। क्षेत्र भ्रमण के दौरान विधायक प्रतिनिधि चिंतामन अहिरवार, भगवानदास पटेल युवा नेता, कुम्मेर सिंह सोलंकी, दिग्विजय पटेल निजी सहायक के साथ-साथ स्थानीय जनों की विशेष उपस्थिति रही। 

Post a Comment

0 Comments