Ticker

6/recent/ticker-posts

भाजपा के 48 उम्मीदवारों की सूची में मुरैना से अटलजी के भांजे अनूप मिश्रा की टिकिट कटी.. नरेंद्र सिंह तोमर को मिली.. प्रहलाद पटेल को दमोह से दोबारा मौका, उमा भारती उपाध्यक्ष बनी..

 भाजपा के 48 उम्मीदवारों की सूची में मप्र के 15 नाम-
देहली। भाजपा ने लोकसभा चुनाव हेतु शनिवार रात 48 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी कर दी है। केंद्रीय मंत्री  जेपी नड्डा द्वारा जारी की गई सूची में मप्र, गुजरात, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, गोवा की 48 सीटों के भाजपा प्रत्याशियों के नाम घोषित किए गए हैं।
मध्य प्रदेश से घोषित भाजपा के 15 प्रत्याशियों में 5 वर्तमान सांसदों की टिकट काट दी गई है। जिनमें सबसे चौंकाने वाला नाम पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई के भांजे अनूप मिश्रा का है। इनके स्थान पर मुरैना क्षेत्र से केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को भाजपा उम्मीदवार घोषित किया गया है। जाति प्रमाण पत्र के कारण विवादों में फंसी बैतूल सांसद ज्योति धुर्वे की जगह दुर्गादास उईके तथा शहडोल से ज्ञान सिंह की हाल ही में भाजपा में आई  हिमाद्री सिंह को टिकिट दी गई है। उज्जैन सांसद चिंता मणि मालवीय की टिकट काटकर अनिल फिरोजिया को तथा भिंड सांसद भागीरथ प्रसाद की टिकट काटकर संध्या राय को उम्मीदवार बनाया गया है।
मध्यप्रदेश में भाजपा ने जिन 10 मौजूदा सांसदों पर भरोसा जताया है उनमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह जबलपुर, केंद्रीय मंत्री वीरेंद्र खटीक टीकमगढ़, पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल दमोह, फग्गन सिंह कुलस्ते मण्डला, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह खंडवा, राव उदय प्रताप सिंह होशंगाबाद, गणेश सिंह सतना, जनार्दन मिश्रा रीवा, रीती पाठक सीधी, सुधीर गुप्ता मंदसौर शामिल है। 

झारखंड में राजमहल से हेमालाल मुर्मू, दुम्का से सुनील सोरेने, गोड्डा से निषिकांत दुबे, धनबाद से पशुपति नाथ सिंह, जमशेदपुर से विद्युत वरूण महतो, सिंहभूम से लक्ष्मण गिलूवा, कुंती से अर्जुन मुंडा, लोहारदगा से सुंदर शाह भागवत, पलामू से विष्णु गया राम, हजारीबाग से जयंत सिन्हा को प्रत्याशी बनाया गया है।

गुजरात में कच्छ से विनोद चावड़ा, साबरकाटा दीपसिंह राठौड़, अहमदाबाद पश्चिम से किरीट सोलंकी, सुरेंद्रनगर से महेंद्र मुंजपारा, राजकोट से मोहन कुंदरिया, जामनगर से पूनमबेन मैडम, अमरेली से नारनभाई कछाड़िया, भावनगर से भरतबेन शियाल, खेड़ा से देवसिंह चौहान, दाहोद से जशवंतसिंह भाभोर, वडोदरा से रंजनबेन भट्ट, भरुच से मनसुखभाई वसावा, बारडोली से प्रभुभाई वसावा, नवसारी से सीआर पाटिल, वलसाड से केसी पटेल को टिकट दिया गया है। 

 भाजपा ने अभी तक 285 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। केंद्रीय मंत्री उमा भारती को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी बनाया है। जिससे साफ होता है कि इस बार वह भी चुनाव नहीं लड़ रही है। इसी प्रकार कर्नाटक में पार्टी ने मांड्या सीट से पूर्व कांग्रेस नेता अम्‍बरीश की पत्‍नी सुमनलता को समर्थन दिया है। वह निर्दलीय के रूप में चुनाव लड़ रही है। हिमाचल प्रदेश में दो वर्तमान सांसदों को दोबारा टिकट नहीं दिया गया है। इनमें कांगड़ा से शांता कुमार और शिमला से वीरेंद्र कश्‍यप का नाम शामिल है। अटल राजेंद्र जैन की रिपोर्ट

Post a Comment

0 Comments